एशिया कप में कल भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए मैच में भारत को हार का
सामना करना पड़ा। भारतीय टीम एशिया कप में 4 मैच खेल चुकी
हैं। जिसमें लगातार 2 मैचों में जीत और 2 मैचों में हार
का सामना करना पड़ा। मैच में आखिरी ओवर तक चले रोमांचक मुकाबले में भारत को 6 विकेट से
श्रीलंका से हार का सामना करना पड़ा। यानि भारतीय टीम पर अब एशिया कप से बाहर होने
का खतरा मंडराने लगा है। भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए मैच में
श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। और भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते
हुए श्रीलंका को 174 रनों का टारगेट दिया
था। जवाब में श्रीलंका ने आखिर ओवर के आखिरी बाल पर 174 रनों टारगेट
पूरा किया। कल के मैच में श्रीलंका ने शुरुआत में
ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी की थीं। लेकिन भारतीय टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने बीच
के ओवरों में 3 विकेट लेकर श्रीलंका को दबाव में लाने की
कोशिश की। लेकिन श्रीलंका के दासुन शनाका ने अपने ताबड़तोड़ बैटिंग से आखिरी ओवरों
में भारत के हाथों से मैच छीन लिया।
भारतीय टीम की शुरुआत काफी ख़राब रही हैं। जिसमे केएल राहुल ने सिर्फ 6 रन बना के आउट
हो गए। और पिछले 2 मैचों में फार्म में लौटे विराट कोहली
श्रीलंका खिलाफ अपना खाता भी नहीं खोल पाए। भारतीय टीम के 2 विकेट के बाद
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और सूर्यकुमार ने मैच को काफी हद तक संभाला था। लेकिन
श्रीलंका बॉलर दासुन शनाका और दिलशान मधुशंका ने अपने शानदार बॉलिंग से भारत को 173 रनों पर ही रोक
दिया था। भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए मैच में 11ओवर में 97 रनों की रिकॉर्ड
साझेदारी निसंका और मेंडिस के बीच हुई हैं। यानि भारत और श्रीलंका के बीच ये सबसे
बड़ी ओपनिंग साझेदारी मानी गई हैं। जोकि ये साझेदारी रिकॉर्ड में
दर्ज की गई हैं।
यहाँ आपने जाना एशिया कप के बारे में उम्मीद है हमारे द्वारा
दी गयी जानकारी से आप संतुष्ट होंगे. हमारी पोस्ट को like और share जरूर करें.
अगर आपका कोई सवाल है तो नीचे comment box में comment करें. हमारे साथ जुड़ने के लिए हमारे like करलें व हमें Subscribe करलें. धन्यवाद