शुक्रवार, 2 सितंबर 2022

बच्चों की हर जिद को पूरा न करे

 

        आज की प्रमुख समस्या पर चर्चा करते है कि जो बच्चे जिद्दी होते है या बहुत जल्दी गुस्सा हो जाते है। बच्‍चों में जिद्दीपन की वजह से पैरेंट्स को काफी दिक्‍कत हो सकती है। तो उन के साथ पैरेंट्स को क्या करना चाहिए। आप ने देखा होगा कि आज कल के छोटे छोटे बच्चे बहुत जल्दी नाराज हो जाते हैं और जिद्दी भी बहुत होते हैं। हर पैरेंट्स अपने अपने बच्चे की शिकायत करता हैं। बच्चा खाना नहीं खाता, पढ़ाई नहीं करता या बहुत ज्यादा बदमाशी करता है।  लेकिन शांति और धैर्य के साथ आप अपने बच्‍चे की इस आदत को कंट्रोल कर सकते हैं।

        आप को बता दू कि आप के आसपास के तनावग्रस्त माहौल बच्चों की जिद्दी बना देता हैं। हर छोटी-छोटी बातों पर जिद जैसे- स्कूल ना जाना, खाना ना जाना, खेलने ना जाना आदि चीजें शुरू कर देते हैं। बताते है कि जो औरते गर्भावस्था में स्मोकिंग या ड्रिंक करती हैं। उनके बच्चे जिद्दी होते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि अगर आप अपने बच्चों की हर जिद पूरा करते हैं। तो भविष्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। एनर्जी और टाइम बचाने के लिए लोग अपने बच्चो की जिद को पूरा कर देते हैं। अगर आपका बच्चा कोई गलती करता है। तो उसे प्यार से समझना चाहिए। न कि उसे डाटना चाहिए। क्योंकि बच्चो को अधिक डाटने से बच्चे बिगड़ जाते है। साथ में डट की डर से हर छोटी बड़ी बात परिवार वालो से छुपाते हैं। जिद्दी बच्‍चे बहस करने के लिए हर वक्‍त तैयार रहते हैं। इसलिए आपको उन्‍हें ये मौका नहीं देना है।

बुधवार, 31 अगस्त 2022

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही करेंगे कृषि ड्रोन का डेमोंसट्रेशन

 

                                  krashi drone 

dy fnukad 01 सितंबर को प्रातः 10 बजे उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री  सूर्य प्रताप शाही th अत्याधुनिक तकनीक आधारित कृषि ड्रोन का डेमोंसट्रेशन izksxzke esa “kkfey gksxsa । इस दौरान dk;Zdze esa कृषि विभाग के अधिकारी तथा किसान Hkh उपस्थित रहेंगे।

 

अत्याधुनिक तकनीक ds ckjs कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि प्रदेश के किसानों को लागत प्रभावी उत्पादन मिल सके इसके लिए ड्रोन आधारित कृषि को बढ़ावा दिया जाएगा। इससे प्रदेश के किसानों को नवाचार और तकनीक से जोड़कर उनकी लागत को कम करने तथा आय को बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

 

राजकीय ऊसर सुधार प्रक्षेत्र रहीमाबाद ब्लॉक व तहसील मलिहाबाद में dk;Zdze izLrkfor किए जाने वाले इस कृषि ड्रोन डेमोंसट्रेशन कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारी तथा किसान उपस्थित रहेंगे।

मंगलवार, 30 अगस्त 2022

गणेश चतुर्थी कब है इसे क्यों मनाया जाता है? श्री गणेश जी की पूरी कहानी हिंदी में…..


 Ganesh Chaturthi 2022 Date Kab Hai, Time, Puja Muhurat

 गणेश चतुर्थी को विनायक चतुर्थी भी कहा जाता है, यह असल में एक हिंदू त्योहार है. इस त्योहार के दौरान लोग भगवान गणेश की बहुत भक्ति करते हैं. गणेश चतुर्थी की शुरुआत वैदिक भजनों, प्रार्थनाओं और हिंदू ग्रंथों जैसे गणेश उपनिषद से होती है. प्रार्थना के बाद गणेश जी को मोदक का भोग लगाकर, मोदक को लोगो में प्रसाद के रूप में बांटा जाता है. 

      ( गणेश चतुर्थी कब है 2022 ): 

हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल गणेश चतुर्थी का उत्सव 31 अगस्त को मनाया जाएगा। ऐसी मान्यता है, कि इसी व्रत को करने से माता पार्वती को उनके प्रथम पुत्र कार्तिकेय मिलने आए थे। जानें गणेश चतुर्थी की डेट और पूजा मुहूर्त। 

गणेश चतुर्थी की पूजा हर साल भारत में बड़ी धूमधाम के साथ मनाई जाती है। हिंदुओं के लिए यह दिन बहुत खास होता है। धार्मिक दृष्टिकोण से देखा जाए, तो इसी दिन भगवान श्री गणेश का जन्म हुआ था। यह पूजा हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाई जाती है। कुछ पौराणिक कथा के अनुसार इसी दिन भगवान श्री गणेश को प्रथम पूजनीय भगवान का दर्जा भी मिला था। यह पूजा 10 दिनों तक मनाई जाती है। अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति बप्पा का धूमधाम के साथ विसर्जन किया जाता है। यदि आप भी इस बार गणेश चतुर्थी पर बप्पा को अपने घर में लाने की सोच रहे हैं, तो उससे पहले आप इसकी सही तारीख और पूजा करने का शुभ मुहूर्त जरूर जान लें।

हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल गणेश चतुर्थी का उत्सव 31 अगस्त को मनाया जाएगा। ऐसी मान्यता है, कि इसी व्रत को करने से माता पार्वती को उनके प्रथम पुत्र कार्तिकेय मिलने आए थे. 

                     -गणेश चतुर्थी की शुभ मुहूर्त-

हमेशा से यही बताया जाता है की मूर्ति हमेशा घर को सुभ मुहूर्त में ही लाना चाहिए. यदि आप भी अपने घर को गणेश जी की मूर्ति लाना चाहते हैं तब नीचे के मुहूर्त में ही लायें.

लाभ समय : दोपहर 2 बजकर 17 मिनट से 3 बजकर 52 मिनट तक
शुभ समय : सुबह 7 बजकर 58 से 9 बजकर 30 तक

वहीँ शाम की मुहूर्त है : – 06:54 PM to 08:20 PM

अमृत समय : 03:53 PM to 05:17 PM

शुभ समय : 09:32 AM to 11:06 AM

गणेश जी की पूजा को हमेशा ज्यादा अच्छा समझा जाता है अगर आप उसे दोहपर के समय में करें-

11:25 AM से लेकर 01:54 PM के बीच में गणेश जी की पूजा करने के लिए इस मुहूर्त को सबसे बढ़िया माना गया है. 


गणेश चतुर्थी में इस्तमाल किये जाने वाले मन्त्रों में से जो सबसे मुख्य है वो है,

       वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटी समप्रभ .निर्विध्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा …

ॐ एकदन्ताय विद्महे वक्रतुंडाय धीमहि तन्नो बुदि्ध प्रचोदयात.
ॐ ग्लौम गौरी पुत्र, वक्रतुंड, गणपति गुरु गणेश.
ग्लौम गणपति, ऋद्धि पति, सिद्धि पति. करो दूर क्लेश..
ॐ नमो गणपतये कुबेर येकद्रिको फट् स्वाहा.
दुर्वा अर्पित करते हुए मंत्र बोलें 'इदं दुर्वादलं ऊं गं गणपतये नमः'
 सुमुखश्च एकदंतश्च कपिलो गजकर्णक:
 लम्बोदरश्च विकटो विघ्ननाशो विनायक: 
  धुम्रकेतुर गणाध्यक्षो भालचन्द्रो गजानन:
  द्वादशैतानि नामानि य: पठेचशृणुयादपि ..
एकदंताय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्. 

                       -: गणेश मूल मंत्र:-


ऊं श्रीं ह्रीं क्लें ग्लौम गं गणपतये वर वरद सर्वजन जनमय वाशमनये स्वाहा तत्पुरुषाय विद्महे वक्रतुंडाय धिमहि तन्नो दंति प्रचोदयत ओम शांति शांति शांतिः

                    -: गणेश चतुर्थी  की कथा:- 

गणेश चतुर्थी  के सम्बंध मे जो कथा प्रच्लित है वो इस प्रकार है एक बार माता पार्वती स्नान करने जा रही थी. तब उन्होंने द्वार पर पहरेदारी करने के लिए अपने शरीर के मैल से एक पुतला बनाया. और उसमें प्राण डालकर एक सुन्दर बालक का रूप दे दिया. माता पार्वतीबालक को कहती हैं कि मै स्नान करने जा रही हुतुम द्वार पर खड़े रहना और बिना मेरी आज्ञा के किसी को भी द्वार के अंदर मत आने देना. यह कहकर माता पार्वतीउस बालक को द्वार पर खड़ा करके स्नान करने चली जाती हैं.

वह बालक द्वार पर पहरेदारी कर रहा होता है कि तभी वहां पर भगवान् शंकर जी आ जाते हैं और अंदर जैसे ही अंदर जाने वाले होते तो वह बालक उनको वहीँ रोक देता है. भगवान शंकर जी उस बालक को उनके रास्ते से हटने के लिए कहते हैं लेकिन वह बालक माता पार्वती की आज्ञा का पालन करते हुए, भगवान शंकर को अंदर प्रवेश करने से रोकता है. जिसके कारण भगवान शंकर क्रोधित हो जाते हैं और क्रोध में अपनी त्रिशूल निकल कर उस बालक की गर्दन को धड़ से अलग कर देते हैं.

बालक की दर्द भरी आवाज को सुनकर जब माता पार्वती जब बहार आती है तो वो उस बालक के कटे सिर को देखकर बहुत दुखी हो जाती हैं. भगवान् शंकर को बताती है कि वो उनके द्वारा बनाया गया बालक था जो उनकी आज्ञा का पालन कर रहा था. और माता पार्वती उनसे अपने पुत्र को पुन: जीवित करने के लिए बोलती है.

फिर भगवान शंकर अपने सेवकों को आदेश देते हैं कि वो धरतीलोक पर जाये और जिस बच्चे की माँ अपने बच्चे की तरफ पीठ करके सो रही हो, उस बच्चे का सिर काटकर ले आये. सेवक जाते हैं, तो उनको एक हाथी का बच्चा दिखाई देता है. जिसकी माँ उसकी तरफ पीठ करके सो रही होती है. सेवक उस हाथी के बच्चे का सिर काटकर ले आते है.

फिर भगवान् शंकर जी, उस हाथी के सिर को उस बालक के सिर स्थान पर लगाकर उसे पुनः जीवित कर देते हैं. भगवान् शंकर जी, उस बालक को अपने सभी गणों को स्वामी घोषित करते देते है. तभी से उस बालक का नाम गणपति रख दिया जाता है.

साथ ही गणपति को भगवान शंकर देवताओ में सबसे पहले उनकी पूजा होगी ऐसा वरदान भी देते हैं. इसीलिए सबसे पहले उन्ही की पूजा होती है. ऐसा माना जाता है कि उनकी पूजा के बिना कोई भी कार्य पूरा नहीं होता.

                                        ############  गणेशाय नम: #########



 

 

सोमवार, 29 अगस्त 2022

एशिया कप 2022: पीएम मोदी सहित अन्य राज नेताओ दी टीम इंडिया को जीत की बधाई

PM best wishes to Team India for victory.....

                                                          एशिया कप 2022                                      

एशिया कप 2022 दुबई में खेले गए  मैच में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 5 विकेट से मात दी। भारतीय टीम को पाकिस्तान ने 148 रनों का लक्ष्य दिया जिसे भारतीय टीम ने 19.4 ओवर में हासिल कर लिया। भारतीय टीम के इस मैच के हीरो हार्दिक पंड्या रहे।  इस मैच में 33 रन बना कर हार्दिक पंड्या ने अहम रोल अदा किया, जिसकी वजह से टीम इंडिया यह मैच जीतने मे सफल हो सकी।  

भारतीय टीम की एशिया कप 2022 मे पाकिस्तान पर इस जीत के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों ने उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने भारतीय टीम को जीत की बधाई दी। 

पीएम मोदी-

             देश के पीएम मोदी ने लिखा कि टीम इंडिया ने आज के एशिया कप मैच में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया। टीम ने शानदार कौशल और धैर्य का प्रदर्शन किया है।  उन्हें जीत की बधाई। 

राहुल गांधी-

             राहुल गांधी जी ने ट्वीट करके कहा कि वाह क्या रोमांचक मैच रहा। टीम इंडिया अच्छा खेली। खेलों की यही सुंदरता है कि कैसे वे आनंद और गर्व के साथ देश को एकजुट एवं प्रेरित करते हैं। बहुत सुंदर मैच !

अमित शाह-

             ग्रह मंत्री अमित शाह जी ने लिखा कि एशिया कप 2022 में टीम इंडिया की शानदार शुरुआत। यह काफी रोमांचक मैच था। इस शानदार जीत के लिए पूरी टीम को बधाई।  

आपको बता दे कि टीम इंडिया का पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद विराट और रोहित ने टीम को 50 रनों के स्कोर तक पहुंचाया। लेकिन विराट-रोहित वे भी ज्यादा नहीं खेल पाए और आउट हो गए। उसके बाद  सूर्यकुमार यादव और रवींद्र जडेजा (35 रन) स्कोर को 89 रनों तक ले गए। फिर सूर्या के आउट होने के बाद जडेजा और हार्दिक पंड्या ने 52 रन जोड़कर भारत को जीत के करीब पहुंचा दिया। आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर हार्दिक पंड्या ने छक्का लगाकर मैच समाप्त कर दिया। 

            इस प्रकार भारत की पकिस्तान पर जीत के लिये मै भी बधाई देता हूँ !

श्रीलंका ने भारत को दी करारी हार....

  एशिया कप में कल भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम एशिया कप में 4 मैच खेल चुकी हैं। जिसमें ...