![]() |
PM best wishes to Team India for victory..... |
एशिया कप 2022
एशिया कप 2022 दुबई में खेले गए मैच में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 5 विकेट से मात दी। भारतीय टीम को पाकिस्तान ने 148 रनों का लक्ष्य दिया जिसे भारतीय टीम ने 19.4 ओवर में हासिल कर लिया। भारतीय टीम के इस मैच के हीरो हार्दिक पंड्या रहे। इस मैच में 33 रन बना कर हार्दिक पंड्या ने अहम रोल अदा किया, जिसकी वजह से टीम इंडिया यह मैच जीतने मे सफल हो सकी।
भारतीय टीम की एशिया कप 2022 मे पाकिस्तान पर इस जीत के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों ने उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने भारतीय टीम को जीत की बधाई दी।
पीएम मोदी-
देश के पीएम मोदी ने लिखा कि टीम इंडिया ने आज के एशिया कप मैच में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया। टीम ने शानदार कौशल और धैर्य का प्रदर्शन किया है। उन्हें जीत की बधाई।
राहुल गांधी-
राहुल गांधी जी ने ट्वीट करके कहा कि वाह क्या रोमांचक मैच रहा। टीम इंडिया अच्छा खेली। खेलों की यही सुंदरता है कि कैसे वे आनंद और गर्व के साथ देश को एकजुट एवं प्रेरित करते हैं। बहुत सुंदर मैच !
अमित शाह-
ग्रह मंत्री अमित शाह जी ने लिखा कि एशिया कप 2022 में टीम इंडिया की शानदार शुरुआत। यह काफी रोमांचक मैच था। इस शानदार जीत के लिए पूरी टीम को बधाई।
आपको बता दे कि टीम इंडिया का पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद विराट और रोहित ने टीम को 50 रनों के स्कोर तक पहुंचाया। लेकिन विराट-रोहित वे भी ज्यादा नहीं खेल पाए और आउट हो गए। उसके बाद सूर्यकुमार यादव और रवींद्र जडेजा (35 रन) स्कोर को 89 रनों तक ले गए। फिर सूर्या के आउट होने के बाद जडेजा और हार्दिक पंड्या ने 52 रन जोड़कर भारत को जीत के करीब पहुंचा दिया। आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर हार्दिक पंड्या ने छक्का लगाकर मैच समाप्त कर दिया।
.jpg)
this is very best news
जवाब देंहटाएं